Friday, April 22, 2016

@पटेल चेस्ट



वो जब दिल्ली आया तो सीधे रेलवे स्टेशन से 901 नंबर की बस में ठूंस कर कैंप उतर गया। दोस्तों ने बताया था कि क्रिश्चिय काॅलोनी मंे सस्ते में कमरे मिल जाते हैं। खाने पीने की भी दिक्कत नहीं होती। बस एक एयर बैग, कुछ किताबें और एक पानी बोतल लेकर मामू चाय दुकान पर बैठा नरेंद्र का इंतजार कर रहा था। आंखें मिचते हुए सुबह के आठ बजे मामू की चाय दुकान पर दोनों मिले। हाथ मंे सिगरेट और चाय के साथ आगे कहां रहना है, कहां दाखिला लेना है की योजनाएं बनीं और प्रकाश नरंेद्र के साथ उसके कमरे पर चला गया। यार! इस कमरे मंे रहतो हो? कैसे रह लेते हो? इतना अंधेरा, दम घोटू हवा। नरेंद्र चुपचाप सुन रहा था। उसने कहा, पास में हडसन लेन है वहां रह लो। कमरे खुले खुले हैं। किराया यही कोई दस से पंद्रह हजार। अब प्रकाश की आंखें चैंधिया गईं। इतना तो नहीं दे हो पाएगा।
क्रिश्चियन काॅलोनी के गेट के अंदर एक नई दुनिया मंे प्रकाश का प्रवेश हुआ। जहां हर घर में हर मकान में एक छोटा ढाबा और एक छोटी चाय की दुकान चला करती हैं। गेट के अंदर ढुकते ही एक आंख भी रहा करती है जिसकी दुकान पर अकसर भीड़ रहती है। दूध,चाय,सिगरेट आदि मिल जाया करती हैं। नए नए आने वाले लड़के अकसर उसी की दुकान पर भिन्न भिनाया करते हैं। उसे भी मालूम है लड़के क्यों उसकी दुकान मंे आते हैं। इसे बहाने बिक्री भी हो ही जाया करती है। प्रकाश उसी दुकान मंे आने जाने लगा। काॅलेज मंे दाखिला हो चुका। रात से लेकर सुबह आंख ख्ुालते ही उसकी दुकान पर मिला करता। धीरे धीरे उसकी दोस्ती सी हो गई। उस आंख से। हालांकि उस आंख मंे दोस्ती का कोई खास मायने तो था नहीं। इसलिए उसके लिए कोई नई बात नहीं थी। नरेंद्र को लगा प्रकाश कुछ ठीक नहीं चल रहा। इसलिए समझाने की कोशिश। मगर प्रकाश को उसका प्रवचन बहुत खला। तुम तो कुछ कर नहीं पाए। इस उम्र मंे भी तैयार में लगे हो। न परीक्षा पास की और न किसी की आंख मंे बस पाए। सीधे क्यों नहीं कहते जल रहे हो।
...और प्रकाश ने काॅलोनी ही छोड़ दी। आ गए साहब ए 5 में। किराया दो सौ ज्यादा था लेकिन एक खुलापन था। मेन रोड़, चारों ओर चहलपहल। नरेंद्र की चैकीदारी से भी निजात मिल गई। साल ही गुजरे हांेगे कि उन आंखों में प्यार तो क्या होना था हां रजामंदी जरूर हो गई थी। अब वो उसके कमरे मंे आने लगी थी। कमरे में आने लगी थी मतलब काॅलेज जाने लगी थी। समझ रहे होंगे। सुबह से शाम तक। सड़ी गरमी में भी दोनांे कमरे मंे बंद रहते। दूसरे कमरे वाले आंखों ही आंखों में मजे लेते। कमरा क्या था बस यूं समझ लें कि अपने कमरे मंे करवट लें तो उसकी अंगड़ाई दूसरे कमरें में सुनी जा सकती थी। तो उसके कमरे से भी आवाजें आने लगीं। जैसा कि दूसरे कमरों से आया करता था। दिन मंे तो लड़के कमरों की दीवार मंे कान लगा कर कमरे की कहानी देखा करते। अमूमन हर कमरे ही अपनी कहानी थी। हर कमरा गुलजार था।
एक कमरे की कहानी कुछ और ही थी। रात रात भर तो कभी कभी दिन मंे भी रोने की आवाजें आया करती थीं। कभी लड़के की तो कभी लड़की की। सब के सब हैरान। यह क्या इस आवाज की कहानी तो कुछ और ही इशारा कर रही है। लड़के बताते हैं कि लड़का कोई और नहीं प्रकाश था। यह दूसरा साल था। उस आंख के साथ अब कमरे में बंद होना और मौसमों से बेख़बर शाम बाहर आना सभी के लिए अब आम बात थी। बस यदि आम घटना नहीं थी तो वह उस शाम कमरे से रोने और लगतारा रोने की आवाज।
शर्मा जी बताते हैं कि वह अपने घर का इकलौता लड़का था। लड़की को शादी वादी से कोई लेना देना नहीं था। लेकिन प्रकाश को शादी पर अड़ा रहा। अंतिम दिनों मंे रोना कानी ही मचा करता। कमरे के बाहर कान लगाने वाले बताते हैं कि आनंद वाली आवाज खत्म हो गई थी। काफी समय से रोने की सुबकने की ही आवाज आया करती थी। अब यह भी कोई सुनना है? सुनते तो तब थे जब मस्ती वाली आवाजें आया करती थीं। जैसे और कमरों से आया करते थे। गर्मी की छूट्टी के बाद प्रकाश आया ही था कि एक पत्रिका में ख़बर फोटो के साथ पढ़ा वो आंख देहरादून में हाई प्रोफाइल रोकेट में रंगे हाथ पकड़ी गई। अब उसे काटो तो खून नहीं।
ममू की चाय दुकान वैसे ही लगी। उस सुबह भी मामू ने आपलेट बनाया चाय बनाई। वो रात दो बजे आमलेट और चाय के पैसे उधार कर कमरे में वापस चला गया। मामू बताता है कि सुबह उसके कमरे के बाहर मजमा लगा था। हालांकि एक गलियारा ही था। जहां लोग ठूसे हुए थे। किसी को भी भनक नहीं लगी कि उनके बगल के कमरे मंे आधी रात में कैसे आवाज आई। तकरीबन नौ दस का समय रहा होगा। कमरे का दरवाजा सटा था। कई आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं आया तब रूम नंबर 11 वाले ने अंदर जाने की हिम्मत की।
आंखंे बंद। घड़ी बस चल रही थी। नब्ज का पता नहीं चल पाया। आनन फानन मंे बड़ा हिन्दूराव ले जाया गया जहां उसे डाॅक्टरों ने ठप्पा लगा दिया। मौनेचरी में रख दें। घर वाले आए। मां आई। बाप आया। बस नहीं मिला उन्हें उनका प्रकाश। पीछे एक अंधेरा छोड़ कर जा चुका था उस आंख के पीछे।
सपने तो थे ही प्रकाश के। कहता था लाल बत्ती लिए बिना वापस नहीं जाना। एक कोना था उसके पास भी जहां एक पनीलापन था। जहां वो आंख गड़ गई। जहां उसके सपने में एक पंख सा लगा। उड़ाने तो उसने भरी। लेकिन शायद उस सफर मंे अकेला था। उस आंख के लिए यह सब कोई नई चीज नहीं थी। सब कुछ जैसे पूर्व घटित घटना सी उसकी जिंदगी मंे घट सी रही थी। लेकिन प्रकाश! वो तो उसकी मुसकान मंे ही अपने सपने को बेंच आया। मामू बताता है कि कैसे वह चाय दुकान मंे लड़कों के बीच बहसें किया करता। सब के सब उसकी बात ध्यान से सुनते रहते। लगता कितना पढ़ा लिखा और समझदार है। लेकिन उसने यह कदम उठाकर सब को सन्न कर दिया।
जब प्रकाश आया तब नरेंद्र बताता है कि दोनों एक ही गांव के हैं। वह जरा अच्छे खानदान और पैसे वाला है। तब कंधे से कंध नहीं टकराया करता था। क्रिश्चियन काॅलोनी मंे घर भी कम थे और रहने वाले सपने भी। खाना देना वाला पूरन और जोगेंदर के अलावा तीसरा कोई नहीं था। दो ही टेलिफोन बूथ  हुआ करते थे। जहां शाम में भीड़ लग जाया करती थी। नरेंद्र और प्रकाश तभी से दूर होते चले गए जब से वो प्रकाश के करीब आई। नरेंद्र ने कई बार उससे बात करनी चाही। मगर प्रकाश झिड़क देता।
‘नरेंद्र माना कि तुम मेरे से पहले दिल्ली आए। लेकिन इसका अर्थ यह तो नहीं कि तुम्हारी आंखों से दुनिया देखूं।’
‘मेरी अपनी आंखें हैं। तर्जबा है।’  
‘तुम इतने ही काबिल थे तो अब तक स्टेट भी क्यों नहीं निकला?’
‘अपनी बबंगई आपने पास ही रखो।’
‘चूके हुए इंसान से मिल कर हताशा और निराशा ही होती है।’
नरेंद्र ने आपनी ओर से बातचीत का रास्ता हमेशा ही खुला रखा। लेकिन उसकी आंखो मंे बस एक ही आंख थी। और उसी आंख में डूब भी गया।
लोग बताते हैं वो आज कल नए के साथ घूमा करती है। अचम्भा हुआ नरेंद्र को कि वो अंतिम समय मंे भी देखने नहीं आई। कहने वाले तो खूब बातें बना रहे थे। अब आ कर क्या करेगी? अब क्या मिलने वाला है। जो था सो चला गया।
सपनों का आना नहीं रूका। क्रिश्चियन गेट वहीं हैं। बजबजाती गलियां वहीं हैं। चाय की दुकानें वहीं हैं। फर्क सिर्फ यह आया है कि सपने खरीदने और बेचने का व्यापार बदल गया। कभी वे भी दिन हुआ करते थे कि काॅलोनी में एक लड़की दिखी नहीं कि लड़कों की आंखें पूरी ख़्वाब देख लिया करती थी। अब तो हर घर मंे पराठे, हर कमरे में लड़कियां आया जाया करती हैं। कंधे से कंधा टकराना मुहावरा इस काॅलोनी में सच साबित होता है।

No comments:

शिक्षकीय दुनिया की कहानी के पात्र

कौशलेंद्र प्रपन्न ‘‘ इक्कीस साल के बाद पहली बार किसी कार्यशाला में बैठा हूं। बहुत अच्छा लग रहा है। वरना तो जी ...